शिमला, मार्च 21 -- Himachal Budget 2026 LIVE : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज बतौर वित्त मंत्री हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। सुक्खू अपने कार्यकाल का लगातार चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि इस बार राज्य का बजट आकार घटाकर 54,928 करोड़ रुपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में बजट का आकार लगभग 58 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा था, लेकिन केंद्र से मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) में कमी की वजह से इस बार बजट का आकार कम करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच हिमाचल प्रदेश को आरडीजी के रूप में लगभग 48 हजार करोड़ रुपये मिले, लेकिन वित्त आयोग के नए मानकों के कारण प्रदेश को हर वर्ष करीब 8,105 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उन्...