नई दिल्ली, जून 27 -- हीरो मोटोकॉर्प इन दिनों अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो को मजबूत करने में जुटी है। कंपनी ने इसके लिए 'Premia' नाम से स्पेशल शोरूम नेटवर्क भी तैयार किया है। हालांकि, बजट सेगमेंट में हीरो का एक बेहतरीन स्कूटर 'Xoom 125' उम्मीद के अनुसार बिक्री नहीं कर सकी है। अब इस स्कूटर को ग्राहकों का भरपूर प्यार दिलाने के लिए कंपनी इसे एक बेहद रफ-एंड-टफ और एडवेंचर अवतार देने जा रही है। बता दें कि हाल ही में इस अपकमिंग 'Xoom 125 Adventure' स्कूटर का डिजाइन पेटेंट इंटरनेट पर लीक हो गया है। यह देखने में बिल्कुल प्रोडक्शन-रेडी लग रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।कांसेप्ट से इंस्पायर्ड है लुक हीरो मोटोकॉर्प ने साल 2023 के मिलान में हुए मशहूर EICMA शो में पहली बार Xoom 125 और Xoom 160 को दुनिया के सामने पेश किया था। इसके ठीक...