नई दिल्ली, फरवरी 7 -- हेरा फेरी 3 को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस फिल्म की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले साल फिल्म को तब झटका लगा था जब परेश रावल ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया था। इस बात से फैंस काफी निराश हुए थे। हालांकि, बाद में मेकर्स और परेश रावल के बीच चीजें सुलझ गई थीं। अब इस फिल्म के सामने नई मुसीबत आ गई है। अब साउथ के प्रोड्यूसर ने 'हेरा फेरी' के ओरिजिनल राइट्स होने का दावा किया है। ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस HT की रिपोर्ट के मुताबिक, सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल नाम की एक साउथ फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट में 'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस किया है। उनका दावा है कि फिरोज नह...