HEC की 1500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण, 800 क्वार्टरों पर अवैध कब्जा, अब होगी कार्रवाई
रांची, नवम्बर 25 -- एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) की जमीन और आवासों पर हुए अतिक्रमण का पूरा ब्योरा जुटाना अब कंपनी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एचईसी की करीब 1500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण होने और 800 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा करीब 2000 क्वार्टर ऐसे हैं, जिनमें लीज की शर्तों का उल्लंघन हुआ है। कंपनी के प्रशासक अब जमीन और आवासों की वास्तविक स्थिति का आकलन करा रहे हैं। इसके लिए अतिक्रमित व खाली जमीन, अवैध कब्जे वाले क्वार्टर और लीज पर आवंटित आवासों का अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इस काम में सबसे बड़ी परेशानी अतिक्रमित और खाली जमीन की स्पष्ट पहचान करने में आ रही है।एचईसी की जमीन पर कई स्थानों पर सैकड़ों छोटे-बड़े निर्माण हो चुके हैं। कुछ जगहों पर स्थायी मकान और व्यावसायिक निर्माण हैं, जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.