नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- यूपी,दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं यानी लू चल रही। ऐसे में घर से बाहर निकलने के साथ ही घर में रहने वालों को भी ध्यान रखने की जरूरत है। शरीर का तापमान तेजी से ना बढ़े और ठंडक बनी रहे, जिससे हीट स्ट्रोक का शिकार ना हो। इसके लिए कुछ अच्छी आदतों को रूटीन में शामिल करिए। जिससे शरीर ठंडा रहे और आप हीटवेव से सुरक्षित रह सकें।हाइड्रेटेड रहना जरूरी है घर में हो या फिर बाहर प्यास लगने का इंतजार ना करें। थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। लगातार पानी पीने की आदत आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगी। साथ ही शरीर को ठंडा भी रखेगी। इसके अलावा गर्मियों में रोज की हैबिट में कूलिंग ड्रिंक्स को जरूर ऐड करें। कोकोनट वाटर, बटरमिल्क,लेमन वाटर जैसे ड्रिंक्स जरूर पीते रहें। घर से बाहर निकल र...