नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही तेज धूप व गर्म हवाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे मौसम में लू लगना यानी हीटस्ट्रोक एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन जाती है, जो शरीर के तापमान को असंतुलित कर सकती है। शुरुआत में यह सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह बुखार, चक्कर और बेहोशी जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। कई मामलों में लक्षणों को नजरअंदाज करना या इलाज में देरी करना जानलेवा भी साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी और जागरूकता बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको लू लगने के लक्षण और उससे बचाव करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।धूप में जाएं तो क्या करें डॉक्टर के मुताबिक, अगर ज्यादा जरूरी ना हो तो धूप में बेवजह जाने से बचें। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो फुल कपड़ें पहनें और पानी पीकर ही निकलें।...