नई दिल्ली, फरवरी 26 -- आज के समय में लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी उतनी ही अहमियत देने लगे हैं। ऐसे में पारंपरिक पापड़ का हेल्दी विकल्प बनकर सामने आता है रागी पापड़। रागी यानी फिंगर मिलेट पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है, जिसे सदियों से भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत रखने, पाचन सुधारने और लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं। रागी पापड़ ना सिर्फ हल्का और कुरकुरा होता है, बल्कि यह डायबिटीज और वेट मैनेजमेंट करने वालों के लिए भी एक बेहतर स्नैक ऑप्शन माना जाता है। घर पर बना रागी पापड़ स्वाद के साथ शुद्धता और सेहत- तीनों का भरोसा देता है।रागी पापड़ बनाने के लिए सामग्री रागी आटा - 2 कप जीरा - 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर - ½ ...