नई दिल्ली, जून 5 -- कई बार हम खाने के स्वाद पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि कौन-सी चीज किसके साथ खानी चाहिए। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो अलग-अलग तो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन साथ में या बहुत कम अंतराल पर खाने से परेशानी पैदा कर सकते हैं। खासकर मांसाहारी भोजन के बाद कुछ चीजें खाने से पाचन की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। इससे पेट भारी लगना, गैस बनना, खट्टी डकारें आना या थकान महसूस होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप अक्सर मांसाहारी भोजन खाते हैं और खाने के बाद पेट से जुड़ी समस्या होने लगती है, तो यह जानना जरूरी है कि किन चीजों से थोड़ी दूरी बनाकर रखना चाहिए।दूध और दूध से बनी चीजें मांसाहारी भोजन के तुरंत बाद दूध, दही, पनीर या अन्य दूध से बनी चीजें खाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि दोनों तरह के भोजन क...