नई दिल्ली, जून 10 -- घर हो, दुकान हो या सड़क किनारे का ठेला, कई जगह खाने की चीजें अखबार में लपेटकर दी जाती हैं। गर्म समोसे, कचौड़ी, पराठे और नमकीन अक्सर सीधे अखबार पर रख दिए जाते हैं। यह तरीका भले ही आसान और सस्ता लगता हो, लेकिन इसके पीछे छिपे खतरे बहुत कम लोग जानते हैं। अखबार छापने में इस्तेमाल होने वाली स्याही और दूसरे रसायन खाने के संपर्क में आ सकते हैं। खासकर जब भोजन गर्म या तैलीय हो, तब ये पदार्थ आसानी से खाने में मिल सकते हैं। लंबे समय तक ऐसी चीजों का सेवन शरीर पर बुरा असर डाल सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और फूड सेफ्टी से जुड़े विभाग भी खाने को अखबार में रखने से बचने की सलाह देते हैं।स्याही के हानिकारक तत्व भोजन में मिल सकते हैं अखबार छापने के लिए कई तरह के रसायनों वाली स्याही का उपयोग किया जाता है। जब गर्म खाना अखबार पर ...