नई दिल्ली, मार्च 23 -- HDFC Bank के शेयरों की कीमतों में आज फिर से 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब बैंक के शेयरों का भाव लुढ़ गया है। इन 4 दिनों में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत गिरा है। जिसकी वजह से प्राइवेट बैंक का मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपये घट गया। बता दें, बीते तीन महीने में HDFC Bank के शेयरों का भाव 25 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बीएसई में आज सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 766.95 रुपये के स्तर पर खुले थे। कुछ देर के बाद बैंक के शेयर 750.55 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गए। बता दें, बैंक के शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- युद्ध का इस कंपनी के शेयरों पर पड़ा है बुरा असर, 52 वीक लो लेवल पर भावHDFC Bank के MD ने इस्तीफे पर क्या कुछ कहा बैंक के पार्ट ...