नई दिल्ली, मार्च 19 -- आगामी एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत होने वाली है। इस नए फाइनेंशियन ईयर के शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव होंगे। इनमें से कुछ बदलाव बैंकिंग से जुड़े हैं। दरअसल, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने कैश निकासी, शुल्क और ट्रांजैक्शन लिमिट को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।HDFC और पीएनबी के बदलाव प्राइवेट सेक्टर एचडीएफसी बैंक ने अपने ATM नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए यूपीआई आधारित कैश विड्रॉल को भी अब मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है। इसका मतलब है कि अगर ग्राहक यूपीआई के जरिए ATM से पैसा निकालते हैं तो वह भी फ्री लिमिट में गिना जाएगा। पहले इस तरह के ट्रांजैक्शन को नहीं गिना जाता था। अब बैंक के ग्राहक अपनी मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा पार करेंगे तो उन्हें ...