नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- मैनेजमेंट में उथल-पुथल के बीच प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने अपनी चौथी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी कर दिया है। बैंक ने मार्च तिमाही के लिए अपने बिजनेस अपडेट में बताया कि बैलेंस शीट में मजबूत बढ़ोतरी जारी रही, भले ही जमा राशि में थोड़ी कमी आई हो। अब सोमवार को बैंक के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। शेयर को ब्रोकरेज ने भी अपनी राय दी है। आइए डिटेल जान लेते हैं।शेयर का परफॉर्मेंस एचडीएफसी बैंक के शेयर की बात करें तो 750 रुपये के स्तर पर है। यह बीते गुरुवार को 726.75 रुपये के निचले स्तर तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,020.35 रुपये है। बैंक शेयर के तकनीकी नजरिए पर बात करते हुए Livelong Wealth के हरिप्रसाद ने कहा कि हाल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से पता चलता है कि शेयर Rs.740 से Rs.750...