नई दिल्ली, जुलाई 11 -- प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज HDFC बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शशिधर जगदीशन ने अंशकालिक चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफा देने की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बैंक के लिए एक चुनौतीपूर्ण घटना रही, जिससे बैंक के संचालन मानकों पर सवाल उठे। बता दें कि चक्रवर्ती ने कार्यकाल पूरा होने से एक साल से भी अधिक पहले 18 मार्च 2026 को नैतिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। पहली बार बैंक के किसी अंशकालिक चेयरमैन ने कार्यकाल के बीच पद छोड़ा था।क्या कहा बैंक के सीईओ जगदीशन ने? जगदीशन ने बैंक की शनिवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चक्रवर्ती के त्यागपत्र में किए गए जिक्र के बाद बैंक के निदेशक मंडल ने मामले की समीक्षा के लिए बाहरी कानूनी फर्मों को नियुक्त किया। उन...