नई दिल्ली, जुलाई 13 -- देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCLTech) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों से निवेशकों को खुश कर दिया है। कंपनी ने जून तिमाही में 20% की सालाना बढ़ोतरी के साथ 4,624 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) दर्ज किया है। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से भी बेहतर रहा। CNBC-TV18 के सर्वे में कंपनी का मुनाफा करीब 4,588 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन HCLTech ने इससे बेहतर प्रदर्शन करते हुए उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,843 करोड़ रुपये था। वहीं, मार्च 2026 तिमाही के मुकाबले भी कंपनी का मुनाफा करीब 3% बढ़ा, जो लगातार मजबूत प्रदर्शन का संकेत देता है। यह भी पढ़ें- पहली बार बोनस शेयर बांटने का ऐलान, हर 1 शेयर पर 2 ब...