नई दिल्ली, अगस्त 6 -- HBSE Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की जुलाई में आयोजित परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो विद्यार्थी री-अपीयर, कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट उन सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो अपनी वार्षिक परीक्षाओं के बाद अंकों में सुधार या पास होने की उम्मीद में जुलाई परीक्षा में बैठे थे। HBSE Result 2026 Direct Link12वीं में 42.55% पास, चरखी दादरी रहा अव्वल हरियाणा बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 24,080 परीक्षार्थी जिसमें 14,990 लड़के और 9,090 लड़कियां शामिल हुए थे। इनमें से 10,247 छात्र पास हुए और 12,281 को कम्पार्ट...