नई दिल्ली, मई 13 -- Haryana Board HBSE 12th Result 2026 Direct Link , BSEH 12th Result : हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा। छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। प्रदेश में चरखी दादरी जिला 91.08 फीसदी के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि जिला नूंह 57 फीसदी के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। Direct Link मंगलवार को भिवानी स्थित शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि इस बार 2 लाख 42 हजार 856 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2 लाख 5 हजार 618 विद्...