नई दिल्ली, फरवरी 17 -- HBSE 10th 12th Admit Card OUT : हरियाणा बोर्ड ने 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो विद्यार्थी रेगुलर मोड में पढ़ रहे हैं वे अपना प्रवेश पत्र अपने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्राप्त कर सकते हैं। वे स्वयं ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। प्राइवेट माध्यम के छात्र स्वयं ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से लेकर 1 अप्रैल 2026 तक वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा।गाइडलाइंस जान लें प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट ए-04 साईज पेपर पर लिया जाना आवश्यक है। प्रवेश-पत्र केवल पात...