हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। शहर के खिरगांव मुक्तिधाम में शनिवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली। पिछले 72 घंटों से मोर्चरी में रखे गए तीन अज्ञात शवों का मुक्तिधाम सेवा संस्थान की ओर से सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय तक पहचान की प्रतीक्षा करने के बाद, जब कोई दावेदार सामने नहीं आया, तो संस्थान के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ अंतिम विदाई दी।

अज्ञात शवों की पहचान मुक्तिधाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने बताया कि इन शवों के लावारिस होने की सूचना मिलने के बाद संस्थान ने जिला प्रशासन से अनुमति ली। पिछले तीन दिनों से इन शवों की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी परिजन या परिचित सामने नहीं आया। इसके बाद संस्थान के सदस्यों ने इन शवों को मुखाग्नि देकर इनका अंतिम संस्कार संपन्न कराय...