Hazaribagh News: 50 किलो तांबा तार चोरी करने वाले सात बदमाश गिरफ्तार
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र उरीमारी ओपी अंतर्गत सीसीएल क्षेत्र से बीती रात लगभग 50 किलो तांबा का तार चोरी करने वाले सात चोरों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए तार को बरामद करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण महतो ग्राम सिमरातरी, प्रकाश करमाली, राजेंद्र करमाली, सागर करमाली, मोहित करमाली, प्रताप करमाली और संजय करमाली सभी निवासी प्रेमनगर, उरीमारी ओ.पी., थाना बड़कागांव शामिल हैं। उरीमारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के चोरों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.