हजारीबाग, अगस्त 10 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। श्रावणी सोमवारी के अवसर पर विष्णुगढ़ कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में सोमवार को भास्कर धाम से बगोदर स्थित हरिहर धाम तक भव्य पैदल कांवर यात्रा निकाली गई। करीब 13 किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिवभक्त शामिल हुए। हरिहर धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। कांवर यात्रा को लेकर सुबह पांच बजे से ही भास्कर धाम परिसर में शिवभक्तों का जुटान शुरू हो गया था。 यह भी पढ़ें- 40 साल बाद फिर आज निकलेगी भास्कर धाम से हरिहर धाम तक कांवर यात्राकांवर यात्रा का आरंभ उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी के तट पर आर्यन पांडेय ने वैदिक विधि-विधान से कांवर पात्र में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कांवरिया श्रद्धालु हरिहर धाम के...