हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के 26वें वर्ष के दुर्गोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ सोमवार देर शाम मल्लाहटोली स्थित धर्मशाला में आयोजित पहली बैठक से हुआ। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के पदाधिकारी शिवदीप सिंह ने की। मां दुर्गा के जयकारों के साथ बैठक शुरू हुई। दिवंगत सदस्यों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और श्रद्धालुओं की सुविधा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 26वें वर्ष के आयोजन को और भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने प्रदीप अग्रवाल सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा ...