हजारीबाग, जुलाई 25 -- Hazaribagh News: 2026 में केरेडारी की दूसरी बड़ी मुठभेड़ हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि वर्ष 2026 में केरेडारी क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले 16 अप्रैल को खपिया के नगडुआ कोचा जंगल में जगुआर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार हार्डकोर नक्सली-रीजनल कमेटी सदस्य सुभाष महतो उर्फ अनुज उर्फ सहादेव महतो, उसकी पत्नी एवं सब-जोनल कमेटी सदस्य नताशा, जोनल कमेटी सदस्य रंजीत गंझू तथा एरिया कमांडर बुधन करमाली मारे गए थे। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि केरेडारी का कोयला क्षेत्र अब भी उग्रवादी और संगठित अपराधी गिरोहों के निशाने पर है। हालांकि पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और लगातार अभियान के कारण ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। केरेडारी स्थित चन्द्रगुप्त कोयला खनन परियोजना एक ...