हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरहुरू मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुड़िया देवी पति दिलीप यादव के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और साजिश के तहत हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शादी और दहेज प्रताड़ना का आरोपपरिजनों के अनुसार, गुड़िया की शादी वर्ष 2017 में दिलीप यादव के साथ हुई थी। शुरुआती दो साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ...