हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय हजारीबाग में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त को आवेदन देकर प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मूल विद्यालय में वापस बुलाने की मांग की है।

प्रतिनियुक्त शिक्षकों को वापस बुलाने की मांग आवेदन में कहा गया है कि हजारीबाग शहर में हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। यहां कक्षा नौवीं से बारहवीं तक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। विद्यालय के कई शिक्षकों को दूसरे संस्थानों में प्रतिनियुक्त कर दिए जाने से संबंधित विषयों की पढ़ाई बाधित हो रही है। आवेदन के अनुसार, उर्दू के शिक्षक अफताब हसन को राजकी...