हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। बरकट्ठा प्रखंड के बरकनगांगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत पर झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार, जिला प्रशासन और वन विभाग से तत्काल राहत देने की मांग की। उन्होंने मृतक के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, वन विभाग द्वारा बिना देरी अनुग्रह राशि का भुगतान तथा क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। मेहता ने कहा कि बरकट्ठा क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं...