Hazaribagh News: हजारीबाग मे डेगू रोधी माह को लेकर निकली जागरूकता रैली
हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिले में डेंगू के प्रकोप को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को डेंगू रोधी माह के तहत एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में निकाली गई इस रैली को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली का संचालन सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से शुरू हुई यह जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इन्द्रपुरी चौक और झंडा चौक तक गई। रैली में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि डेंगू एक वायरल बुखार है जो मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। उन्होंने बताया कि यह मच्छर जमा पानी, टायर, खुले बर्तनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.