हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। संवेदक संघ हजारीबाग के बैनर तले सोमवार को नए समाहरणालय परिसर के गेट के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष दीपक मेहता ने किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे संवेदकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के पश्चात उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: 28 से संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलानधरना के दौरान धरना के दौरान संवेदकों ने झारखंड सरकार होश में आओ, विभागीय अधिकारी होश में आओ, संवेदकों का बकाया भुगतान करो और रॉयल्टी नियम वापस लो जैसे नारे लगाए। प...