हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि इजरायल अमेरिका ईरान युद्ध के बाद उपजे वैश्विक संकट से वैश्विक बाजार में रसोई गैस की कीमतों में भारी उछाल आया था, जिसका असर हजारीबाग के छोटे-बड़े होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर भी पड़ा था। बीते कई महीनों से कमर्शियल एलपीजी की बढ़ती कीमतों और अनिश्चित आपूर्ति से परेशान व्यवसायियों के लिए राहत की खबर है। गुरुवार को हिंदुस्तान की पड़ताल में सामने आया है कि अब न केवल सिलेंडरों की कीमतें कम हुई हैं, बल्कि आपूर्ति की स्थिति भी सामान्य हो गई है।लंबे समय बाद तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की है। बाजार में अब व्यावसायिक गैस की उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं दिख रही है। वितरकों का दावा है कि अब बुकिंग के 24 से 48 घंटों के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है。 यह...