हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में बुधवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर दिनभर जाम का झाम लगा रहा। अन्नदा चौक, बिरसा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड, हजारीबाग-बड़कागांव रोड, कटकमसांडी मार्ग और मुख्य एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण आम राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच जर्जर सड़कें और जगह-जगह बने गहरे गड्ढे परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। बारिश के बाद सड़कों की स्थिति खराब होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो रही है। दूसरी ओर कोयला परियोजनाओं से जुड़े भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा ...