हजारीबाग, जुलाई 7 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर हजारीबाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क कर रही है। सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने आमजन की सुरक्षा के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है।थाना प्रभारी ने अपील की है कि लगातार बारिश से पुराने व जर्जर मकान और पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं, जिससे उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जर्जर भवनों और पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें। साथ ही वज्रपात से बचने के लिए खुले आसमान के नीचे न रहें।सुरक्षा यह भी पढ़ें- आसमान से गिरने वाली बिजली कर सकती है आपके महंगे गैजेट्स बर्बाद! जानिए बचने का आसान तरीका के लिए बिजली के उपकरणों से सावधानी रखें । गीले शरीर या नंगे पैर...