हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड निर्वाचन विभाग के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर-2026 के तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में सोमवार को आयोजित विशेष कैंप ने नई ऊर्जा का संचार किया। हजारीबाग के विभिन्न शहरी मतदान केंद्रों पर सोमवार को सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं, जो लोकतंत्र की मजबूती के प्रति नागरिकों की जागरूकता को दर्शाती रहीं।

विशेष कैंप के बारे में विशेष कैंप को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने शहर के सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए थे। सोमवार सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान में बीएलओ, सुपरवाइजर, हेल्प डेस्क मैनेजर और वॉलंटियर्स की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।

मुख्य उद्देश्...