Hazaribagh News: हजारीबाग में भक्तिमय हुआ दुर्गा पूजा का माहौल
हजारीबाग, अक्टूबर 15 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को देवी मंडपों और घरों में मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही लक्ष्मी पंचमी का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नृसिंह स्थान नकटी महामाया के पुजारी दारा बाबा के अनुसार स्कंदमाता की आराधना करने से भक्तों को सुख, शांति, सुरक्षा और परम सुख की प्राप्ति होती है। जैसे-जैसे मां के मंदिर का पट खुलने का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे हजारीबाग के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भक्ति रस परवान चढ़ने लगा है। सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंज रहे हैं, तो शाम को महिलाओं की महाआरती और देवी गीतों से पूरा इलाका गुलजार हो रहा है। यह भी पढ़ें- नवरात्रि के छठे दिन कैसे करें मां कात्यायनी की पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.