Hazaribagh News: हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन
हजारीबाग, अगस्त 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सख्त निर्देश पर जिलेभर में मंगलवार की रात 41 टीमों ने 93 ठिकानों पर की छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 54 मनचलों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने लाया गया। थाने में इन सभी को कड़ी हिदायत दी गई और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त न रहने की चेतावनी देते हुए पीआर बांड पर छोड़ा गया। इधर हजारीबाग पुलिस ने जिलावासियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास या मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अड्डेबाजी की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने को दें। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित सत्यापन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.