Hazaribagh News: हजारीबाग में पहली बार ड्रोन से होगा कीटनाशक का छिड़काव
हजारीबाग, सितम्बर 23 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । जिले में विदेशों की तर्ज पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अब ड्रोन के जरिए खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। कृषि को उन्नत और आसान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन यह अनूठी पहल करने जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी शुभंकर गुप्ता के अनुसार अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में मौसम साफ होने और धूप निकलने पर बरही, पदमा और इचाक प्रखंड के कुल पांच गांवों में प्रायोगिक तौर पर ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इसे पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बारिश से धान की फसल को नई जीवन संजीवनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.