Hazaribagh News: हजारीबाग में परवान चढ़ रही दुर्गा पूजा की रौनक
हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को माता के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना की गई। इसके साथ ही पूरा जिला भक्तिमय हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक माहौल पूरी तरह से धार्मिक हो चुका है। पूजा पंडालों ने आकार लेना शुरू कर दिया है और शहर तथा आसपास के लगभग 40 से 50 गांवों में भव्य स्तर पर दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही हैं। सभी पूजा पंडालों में इंद्रधनुषी छटा बिखेरने की तैयारी है। दुर्गा पूजा को लेकर आकर्षक तोरणद्वार और भव्य विद्युत सज्जा से पूरे शहर को इंद्रधनुषी छटा में रंगने की तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। पूजा पंडालों से लेकर घरों तक दुर्गा सप्तशती और रामायण के पाठ की गूंज सुनाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.