हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मुक्तिधाम सेवा संस्थान ने खिरगांव मुक्तिधाम में दो अज्ञात शवों का विधि-विधान और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। संस्थान के संस्थापक नीरज कुमार के नेतृत्व में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें पहला शव 18 जुलाई को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से प्राप्त हुआ। वही दूसरा शव 20 जुलाई को लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मत्स्य विभाग इलाके से बरामद कर संस्थान को सौंपा गया था। पहचान की संभावना को देखते हुए नियमानुसार दोनों शवों को 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। निर्धारित अवधि तक किसी भी परिजन या पहचानकर्ता के आगे न आने पर खिरगांव मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।संस्थान के संस्थापक नीरज कुमार ने कहा कि पहचान चाहे किसी की भी हो या न हो, हर व्यक्ति को सम्मा...