हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था और सुचारू यातायात संचालन के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। महापर्व पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं।सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसकी चपेट में दर्जनों वाहन चालक आए और उनसे जुर्माना वसूला गया। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर पूजा पंडालों के आसपास और मुख्य मार्गों पर नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर भारी जुर्माने के साथ उन्हें क्रेन से टोइंग कर उठाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस...