हजारीबाग, अक्टूबर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड सहायक कारापाल शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा की प्रक्रिया बुधवार, 28 अक्टूबर से स्थानीय कर्जन ग्राउंड में शुरू हो गई। इस पूरी शारीरिक परीक्षा की शुरुआत पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार की अध्यक्षता और देखरेख में की गई, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। परीक्षा के पहले दिन बुधवार को मैदान पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखने को मिली। निर्धारित समयानुसार सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जहां प्रवेश द्वार पर उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उन्हें शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षण के विभिन्न चरणों के लिए आगे बढ़ाया गया।इस पूरी चयन और मापदंड प्रक्रिया को सुचा...