Hazaribagh News: हजारीबाग में खतियानी जमीन की रजिस्ट्री पर अघोषित ब्रेक
हजारीबाग, अगस्त 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जिले में जमीन की रजिस्ट्री व्यवस्था पिछले एक माह से लगभग ठप पड़ी है। खतियानी जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने से हजारों रैयत परेशानी झेल रहे हैं। बिना किसी सार्वजनिक आदेश या अधिसूचना के ऐसी स्थिति बना दी गई है, जिससे मूल खतियानी रैयतों की जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। दूसरी ओर, पहले से सेल डीड के माध्यम से खरीदी गई जमीन की पुन: खरीद बिक्री की रजिस्ट्री अपेक्षाकृत हो रही है। इससे आम लोगों में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। पहले प्रतिदिन औसतन करीब 100 रजिस्ट्री होती थी। अब यह संख्या घटकर इक्का-दुक्का रह गई है। कभी भीड़ से भरा रहने वाला जिला निबंधन कार्यालय अब अधिकांश समय सूना नजर आता है। इसका सीधा असर सरकार के राजस्व पर पड़ रहा है। स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क के रूप में सरकार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.