हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 अभियान के तहत नाम जुड़वाने, सुधारने और दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर बुधवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन हजारीबाग समाहरणालय, प्रखंड कार्यालयों और विभिन्न बूथों पर अहले सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश हैं कि तय समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा न करने वाले नागरिकों के नाम अंतिम सूची से हटा दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अब नहीं बढ़ेगी तारीख, झारखंड में आज SIR का आखिरी दिन; क्या बोले CEOसमस्या और समाधान अंतिम दिनों में फॉर्म‌ 6 नया नाम, फॉर्म 7 आपत्ति और फॉर्म 8 संशोधन के तहत रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने दबाव को देखते हुए विशेष काउंटर बनाए थे, जहाँ डेटा एंट्री ऑपर...