हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर से प्राइवेट एंबुलेंस हटाए जाने के विरोध में चालकों का धरना आज भी जारी रहा। तीन दिनों से चल रही इस हड़ताल के कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत चालकों की समस्याएं सुनीं। चालकों ने बताया कि वे लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। विधायक ने चालकों को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों और विभाग से वार्ता कर इस समस्या का सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा ताकि जल्द सेवाएं सुचारू हो सकें。

उपायुक्त के निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई...