हजारीबाग, सितम्बर 23 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । प्रकृति के महापर्व और भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक करम (कर्मा) की हजारीबाग जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंगलवार रात से बुधवार शाम तक धूम रही। पारंपरिक ढोल, मांदर और झांझ की थाप के बीच बुधवार को परंपरागत उल्लास के साथ करम डाल का विसर्जन कर इस लोकपर्व का समापन किया गया। पर्व के अंतिम चरण में बुधवार सुबह से ही शहर से लेकर दूर-दराज के गांवों तक युवतियों और ग्रामीणों ने उपवास तोड़कर अनुष्ठान पूरे किए। इसके बाद पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्य के साथ करम डाल को निकटवर्ती नदियों, तालाबों और जलाशयों तक ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम पर्व पर मांदर की थाप पर रातभर थिरके हजारों लोग जल स्रोतों के तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने झूमर और पा...