हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए एक विशेष समकालीन अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर 18-19 जुलाई की दरम्यानी रात जिले भर में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे 17 वारंटियों और आरोपियों को दबोच लिया गया। जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस विशेष अभियान के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार की गई थी। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 28 विशेष टीमों का गठन किया गया था。 यह भी पढ़ें- Faridabad News: तीन दिन में 255 आरोपी गिरफ्तार, 140 पीओ- बेल जंपर दबोचेविशेष अभियान का विवरण इस ऑपरेशन क्लीन में पुलिस के 91 जाबाज़ अधिकारियों और जवानों को मैदान मे...