Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस की अनूठी पहल
हजारीबाग, सितम्बर 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में हजारीबाग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसपी अमन कुमार के निर्देशानुसार, जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में कुल 80 प्रमुख जगहों पर विशेष पुलिस सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को तुरंत पुलिस सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, खासकर तब जब लोग दो थानों की सीमा के असमंजस में रहते हैं। प्रत्येक बोर्ड पर संबंधित थाने का नाम, उसकी सीमा का प्रारंभ और सीमा समाप्ति स्थल स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है। आपातकाल में त्वरित संवाद के लिए संबंधित थाना प्रभारी का आधिकारिक मोबाइल नंबर दर्ज है। किसी भी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.