हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के नवाबगंज स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में एक महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत ने न केवल परिजनों के सब्र का बांध तोड़ दिया, बल्कि शहर में संचालित अवैध व मानकों की अनदेखी करने वाले निजी अस्पतालों की पोल भी खोल दी है। मृतका की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा निवासी सुशीला देवी पति किशोरी भुईयां के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुशीला देवी पेट दर्द की शिकायत लेकर नर्सिंग होम पहुंची थीं, जहां उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई। ऑपरेशन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने गंभीर स्थिति को भांपते हुए पल्ला झाड़ते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया, लेकिन रास...