Hazaribagh News: हजारीबाग के चार कराटेकाओं ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
हजारीबाग, अक्टूबर 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। द कोबरा कराटे एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट शोडान (प्रथम डान) हासिल कर हजारीबाग का मान बढ़ाया है। इनमें प्रमोद यादव, मंदाकिनी यादव, मनीष राज और वैष्णवी सिन्हा शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों ने तीन से पांच साल की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बाद ब्लैक बेल्ट की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की। रांची में शोतोकान कराटे-डू फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) की ओर से आयोजित परीक्षा ली गई। इसमें फेडरेशन के चीफ इंस्ट्रक्टर हांशी मानस सिन्हा ने खिलाड़ियों की दक्षता का आकलन किया। इस उपलब्धि पर एकेडमी के हेड कोच सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने चारों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन रंग लाया है। उन्होंने इस सफलता के लिए एसकेएफआई के टेक्निकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.