हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग जैन समाज के लिए गौरव का विषय है कि हजारीबाग निवासी कुणाल जैन को जिटो रांची के कार्यकाल 2026-28 की नई हेड टेबल में चीफ सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुणाल जैन, राजकुमार जैन एवं मंजू अजमेरा के पुत्र हैं। कुणाल जैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर हजारीबाग जैन समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि वह अपनी प्रतिभा, संगठनात्मक क्षमता, समर्पण और सेवा भावना से जिटो रांची की गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग की ओर से कुणाल जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पंचायत ने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हजारीबाग जैन समाज के लिए गर्व का विषय है। पंचायत पदाधिकारियों ने उनके सफल का...