हजारीबाग, जुलाई 23 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जेलों के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग में औचक छापेमारी की गई। एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी और जिले के कई प्रमुख पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना था। साथ ही, जेल परिसर में नशीले पदार्थों या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश को रोकना और संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना सुनिश्चित करना था। छापेमारी के दौरान पुलिस बल ने कारागार के विभिन्न वार्डों की सघन तलाशी ली।निरीक्षण के दौरान यह विशेष रूप से सुनिश्चित क...