हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पुराने धरना स्थल के समीप खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने शहर की जर्जर सड़कों पर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क में कई गड्ढे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नगर निकाय पर जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। वरिष्ठ सदस्य प्रेमचंद राम ने कहा कि टोटो और स्कूली बसों की बढ़ती आवाजाही से यातायात और जाम की समस्या गंभीर हो रही है। उन्होंने स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई। बैठक में सरकार और जनप्रतिनिधियों से सड़कों के शीघ्र जीर्णोद्धार तथा यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हर समस्या का समाधान रोड जाम नहीं इस दौरान प्रदीप प्रसाद मेहता, रामचंद्र र...