हजारीबाग, अक्टूबर 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (भापुसे 2014) को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक जेएपीटीसी, पदमा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।यह अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह के हस्ताक्षर द्वारा 27 अक्टूबर को जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी महालेखाकार झारखंड, ई-गजट के नोडल पदाधिकारी, गृह मंत्रालय नई दिल्ली तथा राज्य के तमाम बड़े प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रतियां प्रेषित कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में झारखंड सहायक कारापाल शारीरिक दक्षता प...